RE-NEET परीक्षा, योग दिवस को लेकर जौनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन:21 जून को भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध


जौनपुर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET (UG)-2026 परीक्षा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को देखते हुए जौनपुर में 21 जून को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने शहर में जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। RE-NEET परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम सुबह 5 बजे से शाही किला परिसर में होगा। प्रशासन के अनुसार गैस, पेट्रोल, डीजल, मेडिकल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित… पचहटिया तिराहा प्रसाद तिराहा पकड़ी हाईवे अंडरपास अलीगंज हाईवे तिराहा जगदीशपुर चौराहा चांदपुर हाईवे अंडरपास कुत्तुपुर तिराहा इसके अलावा निम्न प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भी बड़े वाहन और मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पालिटेक्निक चौराहा सिपाह तिराहा जोगियापुर तिराहा बदलापुर पड़ाव मछलीशहर पड़ाव शाहगंज पड़ाव अहियापुर तिराहा योग दिवस के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था सिया इंटर कॉलेज – केवल बसों की पार्किंग वीवीआईपी पार्किंग (राइबर अब्बास पार्किंग) – केवल वीवीआईपी वाहन किला से मानिक चौक मार्ग – जनपद स्तरीय अधिकारियों के वाहन किला से अशोक टॉकीज तिराहा (दाहिनी ओर) – सामान्य चार पहिया वाहन अशोक टॉकीज तिराहा से किला (बाईं ओर) – दोपहिया वाहन सारा पैलेस पार्किंग – दोपहिया वाहन राज कॉलेज पुलिस चौकी के सामने मैदान – दोपहिया वाहन केरारवीर मंदिर से झूलेलाल टूल्स तक – बस एवं चार पहिया वाहन अतिरिक्त पार्किंग राजमहल गेस्ट हाउस के पीछे – चार पहिया वाहन केरारवीर मंदिर के सामने घाट की ओर – चार पहिया वाहन डायवर्जन प्लान… सिपाह से किला मार्ग – केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन मानिक चौक से किला मार्ग – सभी वाहन राजमहल की ओर डायवर्ट अटाला से किला मार्ग – पूर्ण प्रतिबंध सारा पैलेस से किला मार्ग – केवल पैदल आवागमन सुतरहट्टी तिराहा से किला मार्ग – केवल कार्यक्रम में जाने वाले वाहन अहियापुर तिराहा (बी.एस. उपाध्याय नर्सिंग होम) – वाहनों का वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्जन चहारसू तिराहा से किला मार्ग – केवल कार्यक्रम में जाने वाले वाहन नगर पालिका दक्षिणी गेट वाली गली से किला मार्ग – पूर्ण प्रतिबंध सद्भावना तिराहा से किला मार्ग – केवल योग दिवस कार्यक्रम में जाने वाले वाहन प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा समय से पहले अपने गंतव्य के लिए निकलने की अपील की है, ताकि परीक्षा और योग दिवस कार्यक्रम दोनों शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *