कासगंज के हजारा नहर में दो अज्ञात शव मिले:ढोलना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की


कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में स्थित हजारा नहर में शुक्रवार को दो अज्ञात किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जंहा पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक की उम्र लगभग 16 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। यह घटना ढोलना थाना क्षेत्र में हजारा नहर के पास नई नहर झाल पुल के निकट हुई। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के गांवों और अन्य थानों से संपर्क कर लापता बच्चों की जानकारी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *