भदोही में दलित युवक को पेट्रोल डालकर जलाया:सांसद अरुण भारती ने संसद में उठाया मुद्दा, न्याय दिलाने की मांग की


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई (बिहार) से सांसद अरुण भारती ने भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के पीपर गांव में हुए जैसलाल सरोज हत्याकांड का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों का ध्यान आकर्षित किया। सांसद अरुण भारती ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि PDA की बात करने वाले नेता जातीय संरक्षण की बात तो करते हैं, लेकिन भदोही के पीपर गांव में दलित युवक जैसलाल सरोज की हत्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले को संसद में उठाए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश (पूर्वी) अध्यक्ष राजीव पासवान, भदोही प्रभारी कमल तिवारी और जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने सांसद अरुण भारती का आभार जताया। पार्टी के उत्तर प्रदेश (पूर्वी) महासचिव एवं भदोही प्रभारी कमल तिवारी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संघर्ष जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *