![]()
लखनऊ के आलमनगर वार्ड स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने 22 फरवरी 2026 को इस क्रॉसिंग को बंद कर दिया था, जिसके कारण क्षेत्र के निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में यह क्रॉसिंग दोबारा शुरू की गई है। पार्षद रेखा सिंह, पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह एडवोकेट, स्थानीय कार्यकर्ताओं और निवासियों के निरंतर प्रयासों के बाद इसे खोला गया। दैनिक आवाजाही की समस्या दूर होगी क्रॉसिंग खुलने पर क्षेत्रवासियों ने मिठाइयां बांटीं और पटाखे जलाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। निवासियों ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही की समस्या दूर होगी। ये मौजूद रहे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, ओ.पी. वर्मा, प्रमोद शर्मा, मुकेश सिंह, सरिता शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, मनीषा गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकुश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा (गुड्डन) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Source link
लखनऊ में जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग दोबारा खुली:लंबे समय बाद लोगों की आवाजाही शुरू, फ्लाईओवर निर्माण के चलते बंद थी