![]()
विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित मां गंगा की दैनिक भव्य आरती में गुरुवार को फिल्म और ओटीटी जगत के चर्चित अभिनेता अमित सियाल अपने सहयोगी पुनीत सिंह के साथ शामिल हुए। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा सायंकालीन गंगा आरती के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप का दर्शन किया। गंगा आरती के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने अभिनेता अमित सियाल का स्वागत किया। काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा, धार्मिक परंपराओं और मां गंगा की महिमा से प्रभावित अभिनेता ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “काशी आकर अद्भुत अनुभूति हुई। मां गंगा की आरती देखकर आत्मिक शांति प्राप्त हुई। आप सभी का धन्यवाद।” स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
गंगा सेवा निधि की ओर से अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह तथा सचिव हनुमान यादव ने अभिनेता अमित सियाल और उनके सहयोगी पुनीत सिंह को अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के बारे में भी जानकारी दी गई। ओटीटी जगत के प्रमुख कलाकार है अमित सियाल
अमित सियाल भारतीय फिल्म और ओटीटी जगत के प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं। उन्होंने ‘मिर्जापुर’, ‘जमताड़ा: सबका नंबर आएगा’, ‘काठमांडू कनेक्शन’ और ‘इनसाइड एज’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। विशेष रूप से ‘इनसाइड एज’ में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था। अपने सशक्त अभिनय और विविध किरदारों के लिए पहचान बनाने वाले अमित सियाल आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Source link
काशी पहुंचे अभिनेता अमित सियाल:गंगा आरती में हुए शामिल, कहा- अद्भुत अनुभूति हुई