जेवर एयरपोर्ट को लखनऊ से जोड़ने की तैयारी तेज:पहली जुलाई से इंडिगो की दो नियमित उड़ानें शुरू होंगी, अकासा तैयार कर रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए हवाई संपर्क और मजबूत होने जा रहा है। इंडिगो के बाद अब अकासा एयर भी इस रूट पर सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। एयरलाइन कंपनी की ओर से लखनऊ-नोएडा रूट की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) का अध्ययन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अकासा पहली जुलाई से पहले इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर सकती है। जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद हाल ही में शुरू हुए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए एयरलाइन कंपनियों से उड़ानें बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। इसी क्रम में अकासा एयर ने लखनऊ-नोएडा रूट में रुचि दिखाई है। हालांकि कंपनी के स्थानीय अधिकारी फिलहाल इस प्रस्ताव पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पहली जुलाई से इंडिगो की दो उड़ानें लखनऊ और नोएडा के बीच नियमित हवाई सेवा की शुरुआत इंडिगो पहली जुलाई से करने जा रही है। एयरलाइन इस रूट पर प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन करेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। यह रहेगा इंडिगो का शेड्यूल इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-7625 सुबह 7:25 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:40 बजे नोएडा पहुंचेगी। दूसरी उड़ान 6E-7629 रात 9:40 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे नोएडा पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E-7624 सुबह 5:50 बजे नोएडा से उड़कर सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं दूसरी उड़ान 6E-7628 दोपहर 3:05 बजे नोएडा से रवाना होकर शाम 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच बढ़ती हवाई मांग को देखते हुए नई उड़ान सेवाएं यात्रियों के लिए राहत लेकर आएंगी। जेवर एयरपोर्ट के संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र तक पहुंच पहले के मुकाबले अधिक आसान और तेज होने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *