आसरा आवास परिसर की सड़कें बदहाल:जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें, निवासियों ने इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग की; आंदोलन की चेतावनी


महराजगंज नगर पालिका परिषद के आसरा आवास परिसर की सड़कें बदहाल हैं। इंटरलॉकिंग निर्माण न होने के कारण परिसर में जगह-जगह गड्ढे और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। परिसर से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। निवासियों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। आवास परिसर में रहने वाली सुभावती देवी, अंगिरा, अमीरुन्निसा, सती अनसूया, नजमा और गोल्डी सहित अन्य निवासियों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *