![]()
कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा दिगम्बर गांव में बुधवार सुबह नहर के रेगुलेटर पर एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को सुबह करीब 6 बजे दूरभाष के माध्यम से युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक ने गांव के समीप स्थित नहर के रेगुलेटर पर कपड़े के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ निचलौल रवींद्र कुमार सिंह कोठीभार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।
Source link
महराजगंज में नहर रेगुलेटर पर मिला युवक का शव:आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम को भेजा