छात्रा को बाग में खींच ले गया, रेप की कोशिश:लखनऊ में परीक्षा देने जा रही थी, युवक ने चाकू की नोक पर दबोचा


लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर परीक्षा देने जा रही एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोक पर छात्रा को आम के बाग में खींच कर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देने जा रही थी। गांव के बाहर स्थित आम के बाग के पास तेज बहादुर उर्फ तेजा ने उसे रोक लिया। छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन बाग में खींच ले गया। ‘दुष्कर्म के इरादे से कपड़े फाड़ने लगा’ पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे आम के बाग में खींच ले जाने के बाद दुष्कर्म के इरादे से उसके कपड़े फाड़ने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द बोले। मारपीट के दौरान छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर परिजन छात्रा को लेकर बीकेटी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। बीकेटी के एसीपी विकास पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तेज बहादुर उर्फ तेजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा बोली- शोर मचाने पर मुंह और गला दबाया छात्रा ने बताया कि वह दोपहर में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी, जो 2:30 बजे शुरू होनी थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे तेजबहादुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पीठ में चोटें आईं। छात्रा के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह और गला दबा दिया, जिससे वह मौके पर गिर पड़ी। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया। ———————- ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में शादी टूटने पर 2 बहनों को गोली मारी : पड़ोसी की खिड़की का शीशा तोड़कर घुसा, बोला- मुझसे पैसे लेकर रिश्ता तोड़ा गाजियाबाद में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर 2 सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वारदात के बाद कार से थाने जाते समय आरोपी ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उसने लड़की और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़िए)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *