![]()
आजमगढ़ जिले में पीएम किसान योजना ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गैंग का खुलासा करते हुए 8 दिसंबर को 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन 14 एटीएम कार्ड 15 सिम कार्ड और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई है। इसके साथ ही इस पूरी घटना में प्रयुक्त दो कार को भी बरामद किया गया है। इस घटना के अगले दिन ही दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार की संस्तुति पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस की विवेचना में इन सभी आरोपियों के लिंक चीन और दुबई में बैठे हैंडलरों से मिले थे। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिले के SSP डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। इस पूरी घटना का खुलासा करने वाली साइबर टीम को जिले के SSP डॉ अनिल कुमार ने 25000 का पुरस्कार भी दिया था। इंस्टाग्राम आईडी के नाम पर दिया जाता था झांसा इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जिले के साइबर सेल के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम आईडी अकाउंट वाला 9334 बनाकर लोगों को खाते एटीएम सिम देने के नाम पर मोटा कमीशन देने का झांसा दिया जाता था। इसके साथ ही खात धारकों से एटीएम कार्ड रजिस्टर्ड सिम और बैंक डिटेल प्राप् कर लिया जाता था। गैंग के सदस्यों द्वारा एपीके फाइल तैयार कर पीएम किसान योजना व्हाट्सएप पर भेजा जाता था। जिससे पीड़ितों के मोबाइल हैक करके उनके बैंक खात् से पैसे निकाल लिए जाते थे। इसके साथ ही इन पैसों को करंट अकाउंट में भेज कर इन्हें निकाल लिया जाता था। और कमीशन प्राप्त किया जाता था। पकड़े गए मोबाइलों की प्रारंभिक जांच में 121 बैंक खातों से जुड़ी सूचनाओं सामने आई जिसमें कुल 31 बैंक खातों पर 186 मुकदमे नैनीताल रुद्रपुर और आंध्र प्रदेश में दर्ज है पूछ पास में आरोपियों ने अभी स्वीकार किया है। कि दूसरों के बैंक खातों का प्रयोग करके अन्य राज्यों के जरिए एटीएम के माध्यम से पैसों की निकासी करते थे। जिससे पहचान ना हो सके।
आजमगढ़ पुलिस और साइबर टीम ने इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तान अंसारी, परवेज अंसारी, मोहम्मद कलीम, इमरान अली, अंकित कुमार, सरफराज, आदेश सिंह, अमन प्रताप निषाद, अमित सिंह, अतुल सिंह, विनायक मालवीय, अर्जुन सिंह, अतुल आनंद पंकज पांडे अभिनव उर्फ मोनू चौरसिया चंद्रभूषण सिंह और बृजेश कुमार प्रमुख हैं।
Source link
110 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर:आजमगढ़ पुलिस ने 17 अपराधियों पर की कार्रवाई, विवेचना के दौरान मिले थे चीन दुबई के कनेक्शन