![]()
लखनऊ भीषण गर्मी में बिजली का संकट जारी है शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फैजुल्लागंज, राजाजीपुरम, आशियाना, ठाकुरगंज, लाटूश रोड और अमीनाबाद जैसे प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों और व्यापारियों ने नाराजगी जताई। बिजली के खंभे में आग लगने से भी सप्लाई बाधित हुई 5 घंटे बिजली नहीं आई लाटूश रोड के व्यापारियों ने बताया कि जीटीआई उपकेंद्र में सोमवार की सुबह 11 बजे सुधार कार्य के कारण बिजली बंद की गई। इसी बीच फॉल्ट आने से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रही। गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित रहा । प्रकार चौक उपकेंद्र के कालीजी फीडर में आए फॉल्ट के कारण दिन में लगभग 5 घंटे बिजली गुल रही । इसके अतिरिक्त इंदिरानगर सेक्टर-14 न्यू और जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। रात भर अंधेरे में रहे नागरिक रविवार रात करीब 12 बजे के बाद से ही कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। अचानक बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। कई घरों में लोग गहरी नींद में थे, जिन्हें अचानक अंधेरे में उठकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी ज्यादा देर बिजली गायब होने की वजह से इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह समस्या और भी विकट हो गई, क्योंकि पंखे और कूलर भी बंद हो गए थे। बिजली के खंभे व तारों में लगी आग पीजीआई क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित शीतल खेड़ा मुख्य मार्ग पर बनी कांता ग्रीन सिटी में बिजली के खंभे व तारों में आग लग गई। देखते ही देखते धूं धू करके तार जलने लगे। खंबे में देर रात आग लगने की वजह से लगभग 6 घंटे तक तक बिजली सप्लाई बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि लगभग 12:00 बजे आग लगी और सुबह 6:00 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति शुरू हुई ।
Source link
लखनऊ गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान:पीजीआई क्षेत्र में बिजली के खंभे – तारों में लगी आग ,लाटूश रोड पर 7 घंटे गुल रही बत्ती