![]()
बदायूं में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी के कारण एक ट्रांसफार्मर पोल समेत उखड़कर झोपड़ी पर जा गिरा। इस हादसे में झोपड़ी में बैठे 11 वर्षीय भाई और 5 वर्षीय बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। यह घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में हुई। गांव निवासी संतोष राठौर के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास एक झोपड़ी पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में ट्रांसफार्मर और उसका पोल गिर गया। झोपड़ी में संतोष के बेटे विशेष (11) और बेटी अनामिका (5) बैठे थे। झोपड़ी के धंसने से दोनों बच्चे मलबे में दब गए। गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि संतोष के कुल छह बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। देर रात दातागंज विधायक राजीव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।
Source link
बदायूं में आंधी से झोपड़ी पर गिरा ट्रांसफार्मर:हादसे में भाई-बहन की मौत, खेत में लगे ट्यूबवेल के पास हादसा