विजन इंडिया सम्मेलन में अखिलेश ने व्यापारियों से किया संवाद:बोले- पेठे का स्वाद विदेशों तक ले जाएंगे, कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस के रेट


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में रविवार को छोटे कारोबारी और कारोबार की समस्याओं पर आधारित ‘विज़न इंडिया: प्लान, डेवलप, एसेंट’ नए शिखर सम्मेलन का आगरा में आयोजन किया गया। इसमें सपा अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों से आए कारोबारी और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने आगरा के विकास को लेकर अपना रोड मैप सबके सामने रखा। अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इसके सुपर सेशन में हिस्सा लिया। अखिलेश यादव ने छोटे कारोबारी और कारोबार के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “छोटा कारोबार, यूपी की बुनियाद! हमारा मानना है की ‘छोटे कारोबार’ की समस्याओं, दिक्कतों, चुनौतियों, अपेक्षाओं, आकांक्षाओं को तब तक नहीं समझा जा सकता, जब तक हम उनकी परेशानियों को सुलझाने के लिए उनको स्थायी और अस्थायी में वर्गीकृत या क्लासिफाइड नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहाकि “एक संवेदनशील सरकार का कर्त्तव्य क़ेवल कानून बनाना नहीं, बल्कि उन लोगों का हाथ पकड़ना भी है जो हर दिन कठिन परिस्तिथियों में म़ेहनत करक़े अपने परिवार का जीवन ब़ेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

“जब छोटा कारोबारी सुरक्षित होगा, सम्मानित होगा और आगे बढ़ेगा, तभी उत्तर प्रदेश सच मायनों में समृद्ध और मज़बूत बनेगा।”

“उत्तर प्रदेश की ताकत बड़े बड़े कारखाने नहीं है। हमारी ताकत है छोटा दुकानदार, छोटा कारीगर। दूध-सब्जी बेचने वाला, फल वाला, कुल्फी वाला, मूंगफली वाला। यही लोग UP की रीढ़ है। 6 करोड़ से ज़्यादा परिवार इन्हीं छोटी दुकानों, ठेलों और खोमचों से अपना घर चलाते हैं।”
“गरीब आदमी का सबसे बड़ा दुख यही है की वो काम करना चाहता है, लेकिन व्यवस्था उसे बार-बार रोकती है। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जहाँ ईमानदारी से काम करने वाले को सम्मान मिले, ना की उसे हर दरवाज़े पर खड़ा होकर हाथ जोड़ना पड़े।”
अखिलेश यादव ने आगरा और उसके आस-पास के शहरों—जैसे फ़िरोज़ाबाद और मथुरा-वृंदावन की गिरती अर्थव्यवस्था पर चर्चा की और उनके विकास व खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लिया।
आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं
अखिलेश यादव ने कहा- आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। 2017 में 2090 थे अब केवल 1637 स्कूल बचे हैं। उन्होंने कहा- 14 एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र थे। अब सब शून्य हो गए हैं। आगरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 2017 से पहले 25 थी अब 18 बचे हैं। निजी स्वास्थ्य 354 थे लेकिन अब 1100 हो गए हैं। प्राइवेट को इनकी सरकार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने यूपी में कमिश्नरेट सिस्टम पर तंज कसते हुए कहाकि जैसे डायल 100 को 112 कर दिया। ऐसे ही पुलिस के रेट भी बढ़ गए।
पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी है
अखिलेश यादव ने कहा- पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने का संदेश भी है। पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी है। पी (P) से प्रेम, डी (D) से दया और ए (A) से अपनापन। उन्होंने कहा- समाज में जितना अधिक प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, उतनी ही सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होगा। यही मूल्य समाज को आगे बढ़ाने और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं।” फिरोजाबाद को एक आधुनिक ‘ग्लास सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा
अखिलेश यादव ने कहा- यदि फिरोजाबाद के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज देने की जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी की सरकार ऐसा करने में पीछे नहीं हटेगी। मौजूदा उद्योगों को कुछ सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन नए उद्यमियों और नई इकाइयों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त सहयोग उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा- फिरोजाबाद को एक आधुनिक ‘ग्लास सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। दुनिया के जिन देशों और शहरों में कांच उद्योग की सबसे उन्नत तकनीकें और सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें यहां लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। अखिलेश यादव ने आगे कहा- उद्योग को मजबूती देने के लिए जरूरत पड़ने पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी स्थापित किए जाएंगे। फिरोजाबाद से हमारा विशेष जुड़ाव रहा है। पिछली सरकार के दौरान हमने ग्लास सिटी के लिए करीब 500 हेक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली थी। उस समय यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी, लेकिन भविष्य में सरकार बनने पर ग्लास सिटी परियोजना को शुरू करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *