Hardoi Theft CCTV Footage Shows Accused Removing T-shirt

शाहनवाज खान | हरदोई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के सांडी कस्बे में स्थित एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर की देखरेख करने वाले पुजारी भरत अग्निहोत्री ने इस संबंध में 12 जून की रात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जून की सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो मुख्य गेट के पास रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला। दानपात्र से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी गायब थी।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। मंदिर के पास राजा शर्मा के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, 10 जून की रात करीब 2:38 बजे एक युवक ने दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखे रुपये चुराकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी रात में 45 मिनट के अंतराल पर पहले टी-शर्ट पहनकर मंदिर के आसपास मुआयना करता है। इसके बाद वह टी-शर्ट उतारकर हाथ में पकड़ लेता है और दानपात्र तोड़कर नकदी चुराता है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मुस्तकीम (पुत्र फिरोज, निवासी मोहल्ला तकिया, नवाबगंज पश्चिमी, सांडी) के रूप में हुई है।

मंदिर की देखरेख करने वाले भरत अग्निहोत्री की तहरीर पर सांडी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुजारी ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। घटना के बाद से वह अपने घर से फरार है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *