लखनऊ में निकली तेज धूप:अब 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, मानसून भी देरी से पहुंचेगा


लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। दिन में 5 मिलीमीटर तक बारिश हुई। 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली थी, वह अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से हरियाणा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के आसपास बने मानसूनी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव की वजह से यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। लेकिन 14 जून से यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है। बारिश का दौर थमने के कारण अब धूप तेज होगी और तापमान में तेजी से इजाफा होगा। मानसून आने में होगी देरी तापमान बढ़ने के बावजूद राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना कम है। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *