एटा में महिला से चेन स्नैचिंग:2 बाइक सवार लुटेरों ने छीनी, गर्दन पर आई चोट; आरोपी फरार


एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणानगर मोहल्ले में एक महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। दो बाइक सवार लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद बदहवास महिला कोतवाली नगर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, श्रृंगार नगर निवासी 52 वर्षीय इंद्रपरी अपने पति के साथ एक श्रद्धांजलि सभा से लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला चीखती-चिल्लाती रह गई, लेकिन बदमाश भाग निकले। काफी समय बाद आसपास के घरों से लोग बाहर आए, जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़िता इंद्रपरी ने पुलिस को बताया कि वे पैदल जा रही थीं, तभी दो बाइक सवार लोगों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। उन्होंने बताया कि वह बदमाशों की पहचान नहीं कर पाईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *