![]()
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सामी उर्फ मो. समी पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम जानी बुजुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सामी ने गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सामी उर्फ मो. समी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
मेरठ में नाबालिग से रेप, अपहरण का मामला:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ शुरू