Varanasi JE Bribe Arrest | Nursing Student Rape Death

वाराणसी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए।

सीएम योगी शुक्रवार शाम 6 बजे काशी पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम और जलाभिषेक किया। इसके बाद काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने योगी की नजर उतारी। इस दौरान सीएम मुस्कुराते दिखे।

ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए…

1- वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा

वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए।

इसके बाद फाइलें उठाकर उनको पलटना शुरू कर दिया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से वकील चौंक गए। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला भड़क गई। वकीलों ने महिला को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह कुर्सी पर ही बैठी रही। पढ़ें पूरी खबर….

2. योगी की काल भैरव मंदिर में पंडित ने नजर उतारी:सिर पर सरसों का तेल घुमाया, काला धागा तीन बार फेरकर चढ़ाया

सीएम योगी शुक्रवार शाम 6 बजे काशी पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम और जलाभिषेक किया। इसके बाद काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने योगी की नजर उतारी। इस दौरान सीएम मुस्कुराते दिखे।

मंदिर की परंपरा के अनुसार, सीएम योगी ने बाबा काल भैरव को सरसों का तेल अर्पित किया। साथ ही काल धागे को अपने ऊपर तीन बार फेरकर चढ़ाया। इस दौरान योगी बाबा काल भैरव का मंत्रोच्चार करते दिखे।

सीएम ने सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं और ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। पढ़ें पूरी खबर…

3- बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा से बेरहमी से बलात्कार किया: प्राइवेट पार्ट से अधिक ब्लीडिंग के कारण मौत हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत ब्लीडिंग की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ बेहरमी से रेप किया था। छात्रा के प्राइवेट में गहरी चोट आई थी। जिससे ब्लीडिंग हुई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।

बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी। वहां काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश पड़े देखा। वह चिल्लाने लगा तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर….

4- वाराणसी में 22 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार:नए कनेक्शन देने को मांगे थे रुपये, लेबर-मिस्त्री बनकर बैठी टीम ने दबोचा

वाराणसी में बिजली कनेक्शन देने के लिए 22 हजार की रिश्वत लेते जेई को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। जेई आवेदनकर्ता को कई दिनों से चक्कर लगवा रहा था और उनके घरेलू कनेक्शन को वेटिंग बताकर रोक रखा था।

पहले जेई को 10 हजार रुपये देने को तैयार हो गया लेकिन जेई 25 हजार पर अड़ा था। जेई के उत्पीड़न से परेशान उपभोक्ता ने एंटी करप्शन आफिस पहुंचकर शिकायत की और टीम अनुसार जेई से 22 हजार में डील तय कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

5- वाराणसी के कैंट स्टेशन से BHU-VT तक ई-बस सेवा शुरू:8 रूट पर हो रहा संचालन, 20 रुपए में सफर; 250 नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी

कैंट रेलवे स्टेशन से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचना अब और आसान हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (VCTSL) की छह ई-बसें इस रूट पर चलाई गई हैं।

इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, दर्शनार्थियों और आम यात्रियों को सीधा और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा। अब तक ई-बसें शहर के प्रमुख इलाकों के साथ पिंडरा, बाबतपुर, हरहुआ, मार्कंडेय महादेव धाम, पड़ाव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और रामनगर तक संचालित हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6- मीट-मांस दुकानों के प्रस्ताव में नाम जोड़ने पर विवाद:गुलशन अली बोले- मुझे और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश थी

वाराणसी में नगर निगम सीमा से बाहर मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली का नाम इस प्रस्ताव से जोड़े जाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया।

गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नगर निगम ने रिकॉर्ड से गुलशन अली का नाम हटा दिया। दैनिक भास्कर ने पूरे मामले की पड़ताल की और गुलशन अली से बातचीत कर विवाद की सच्चाई जानने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

7- GST अधिकारी के घर चोरी करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार:वाराणसी पुलिस पर फायरिंग की, एक के पैर में गोली लगी; दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा

वाराणसी में GST अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। शिवपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

दूसरा आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एसओजी टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। दोनों का नाम हाल ही में जीएसटी अधिकारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर…

8- वाराणसी में 24 घंटे में 6 डिग्री गिरा तापमान:36°C पहुंचा पारा, 11KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही; 50 बार ट्रिप हुई सप्लाई

वाराणसी में पिछले 24 घंटों में वाराणसी के मौसम ने अचानक करवट ली है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

हालांकि नमी का स्तर बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

9- काशी के अस्सी से नमो घाट तक होगा एयर शो:अधिकारियों ने की हाई लेवल मीटिंग, BHU के गेस्ट हाउस होंगे बुक; PM भी हो सकते हैं शामिल

गंगा तट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 25 और 26 अक्तूबर को अस्सी घाट से नमो घाट तक करीब आठ किलोमीटर के दायरे में भारतीय वायुसेना का रोमांचक एयर शो आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर वायुसेना के अधिकारी और जवान वाराणसी पहुंचने लगे हैं। आज जिला मुख्यालय पर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हाई लेवल मीटिंग हुई। पढ़ें पूरी खबर…

10- BHU में प्रमोशन नियम पर आयोग ने उठाए सवाल:कुलसचिव को बोर्ड अध्यक्ष ने भेजा पत्र, VC ने कहा- प्रोन्नति मामले का निस्तारण हो रहा

बीएचयू आयुर्वेद संकाय में शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर बनाए गए नियमों पर भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने सवाल खड़ा किया है। आयोग से आए एक पत्र से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है।

आयोग के रेटिंग बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. मुकुल पटेल ने कुलसचिव को भेजे पत्र में प्रमोशन में न्यूनतम शैक्षणिक अनुभव का पालन करने को कहा है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि बीएचयू में डीएसीपी प्रमोशन को लेकर जो नियम बनाया गया है। उसको लेकर बड़ी संख्या में शिकायत मिली है। पढ़ें पूरी खबर….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.