![]()
कोविड के बाद लखनऊ समेत प्रदेश के बड़े शहरों में लग्जरी और प्रीमियम आवासों की मांग तेजी से बढ़ी है। बड़े आकार के घर, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर लाइफस्टाइल की चाह रखने वाले खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी मांग को देखते हुए एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गोमती नगर विस्तार स्थित अपनी आवासीय परियोजना एल्डेको ट्रिनिटी में नया 26 मंजिला टावर लॉन्च किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एस.के. जग्गी ने बताया कि वर्तमान समय में खरीदार केवल मकान नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली की तलाश कर रहे हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए परियोजना को विकसित किया गया है। कंपनी ने यहां एक मॉडल फ्लैट भी शुरू किया है, जहां ग्राहक परियोजना और सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकेंगे। नए टावर में तीन और चार बीएचके के विशाल फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें 11 फीट ऊंची छत, बड़ी बालकनियां, खुला व हवादार डिजाइन, हरियाली से भरपूर वातावरण और नदी का आकर्षक दृश्य प्रमुख विशेषताएं हैं। कंपनी का दावा है कि इन सुविधाओं से निवासियों को अधिक आरामदायक और प्रीमियम जीवनशैली मिलेगी। परियोजना में स्विमिंग पूल, जिम, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, योग एवं मेडिटेशन सेंटर, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, कैफेटेरिया और डे-केयर सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं फ्लैट्स में मॉड्यूलर किचन, डिजिटल डोर लॉक, प्रीमियम फ्लोरिंग, आधुनिक कूलिंग सिस्टम और विशाल बालकनियों की व्यवस्था की गई है। गोमती नगर विस्तार में शहीद पथ के निकट स्थित यह परियोजना एयरपोर्ट, प्रमुख शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, व्यावसायिक केंद्रों और शॉपिंग डेस्टिनेशन से बेहतर कनेक्टिविटी रखती है। कंपनी का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं, बेहतर लोकेशन और शांत वातावरण का यह संयोजन इसे शहर के प्रीमियम आवासीय विकल्पों में शामिल करता है।
Source link
महंगे और लग्जरी घरों की बढ़ी मांग,:एल्डेको ट्रिनिटी में लॉन्च किया नया 26 मंजिला टावर