कानपुर नगर निगम की वेबसाइट 15 दिनों से बंद:50 लाख शहरवासियों की डिटेल साइबर फ्रॉड के हाथ में, सभी काम ठप


कानपुर नगर निगम की वेबसाइट को हैक हुए 15 दिन का समय हो गया है। ये वेबसाइट अभी तक साइबर ठगों के हाथ में है। जिससे शहर के 50 लाख लोगों का डेटा साइबर ठगों के निशाने पर है। जिससे ये ठग उनके खाते की रकम पर नजर गढ़ाये हुए है। 15 दिनों के बाद भी नगर निगम ने हैक वेबसाइट को अभी तक पब्लिक के लिए शुरू नहीं कर पाया है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी बच रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले नगर निगम के अफसर वेबसाइट को सुरक्षित और डाटा रिकवर करने में जुटे हुए है। अब उम्मीद जताई जा रही है, अगले दो दिनों में वेबसाइट चालू कर दी जाएगी। नगर निगम की वेबसाइट में आई तकनीकी समस्या की जांच और सुरक्षा मूल्यांकन का काम नोएडा की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी वेबसाइट का सिक्योरिटी ऑडिट कर रही है और इसकी कोडिंग व सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच में जुटी है। ऑडिट पूरा होने और थर्ड पार्टी से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही वेबसाइट को दोबारा ऑनलाइन किया जाएगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि ऑडिट और जांच की अंतिम रिपोर्ट अगले दो दिनों में मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद वेबसाइट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे नागरिकों को ऑनलाइन सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध हो सकेंगी। साइबर ठगों के निशाने पर अफसर और उपभोक्ता साइबर सिक्योरिटी में सेंधमारी की वजह से नगर निगम के हजारों कर्मचारियों के वेतन और सभी से संबंधित आवश्यक डाटा और ऑनलाइन सेवाएं भी बंद कर दी गईं है। नगर निगम प्रशासन इस कारण सभी परेशान हो गए। वर्तमान में गूगल के माध्यम से जो नगर निगम की वेबसाइट चल रही है। जब लोगों ने गूगल पर जाकर उस पर क्लिक किया तो वेब पेज नहीं खुल रहा था। वेबसाइट पर यह एरर लोगों को परेशान हो गया। जिससे ऑनलाइन शिकायत या अन्य सर्विसों का लाभ लेने के लिए लोग बार बार वेबसाइट को खोलने की जद्दोजहद करते दिखाई दिये।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *