फतेहपुर में अज्ञात महिला का शव मिला:ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, मरून रंग का सूट पहना हुआ है


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक अज्ञात महिला का शव हाइवे किनारे मिला है। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के सपुरी गांव के पास प्रधान ढाबा के आगे ओवरब्रिज लिंक रोड पर हुई। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की महिला के शव की स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 साल है और उसने मरून रंग का सूट पहना हुआ है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस जगह पर शव मिला है आस पास सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है,कोतवाली प्रभारी ने आम जनमानस से महिला के शिनाख्त होने पर जानकारी देने की अपील किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *