2027 ODI World Cup Dates Set

स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। - Dainik Bhaskar

2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित तारीखें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में हुई अहमदाबाद ICC बोर्ड की बैठक में तारीखों पर सहमति बनी है।

2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में किन देशों में कितने मैच होंगे और कौने-से वेन्यू इसमें शामिल होंगे, इसपर भी चर्चा की गई है।

इसका ऑफिशियल ऐलान जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक (AGM) में होगी।

2023 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में मेजबान भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

2023 वनडे वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में मेजबान भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

साउथ अफ्रीका में कम से कम 41 मैच होंगे

वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के कुल 54 मुकाबलों में से कम से कम 41 मैच साउथ अफ्रीका होस्ट कर सकता है। जिम्बाब्वे 8 से 10 मैच होस्ट करेगा, जबकि नामीबिया 3 मैच। जिम्बाब्वे के पास अब 3 वेन्यू ‘विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस, बुलावायो’ है।

साउथ अफ्रीका का जोहान्सबर्ग स्टेडियम।

साउथ अफ्रीका का जोहान्सबर्ग स्टेडियम।

24 साल बाद अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेगा

यह 2003 के बाद अफ्रीका में पहला वनडे वर्ल्ड कप होगा। साउथ अफ्रीका ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप होस्ट किए हैं। जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल में अंडर-19 वर्ल्ड कप को-होस्ट किया था।

2007 टी-20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया था। भारत चैंपियन बना था।

2007 टी-20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया था। भारत चैंपियन बना था।

टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी

2027 का टूर्नामेंट 14 टीमों के बीच खेला जाएगा। इसमें 7-7 टीमों को दो ग्रुप मेें बांटा जाएगा। हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी। फुल मेंबर टीम होने की वजह से साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। वहीं नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

ICC एफटीपी का पहला इवेंट होगा

यह वर्ल्ड कप 2027-31 फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का पहला ICC इवेंट होगा। एफटीपी की डिटेल्स इस साल हांगकांग में ICC मीटिंग में फाइनल होंगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के स्ट्रक्चर और इसके विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है।

इसके अलावा ICC जल्द ही फैसला करेगा कि क्या 12 फुल मेंबर नेशन जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में शामिल होंगे या नहीं। इनके लिए एक-एक टेस्ट WTC शेड्यूल में रखे जा सकते हैं। यह फैसला जुलाई में एडिनबर्ग AGM में हो सकता है।

————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप:अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच, नॉकआउट में 32 टीमें जाएंगी; जानिए सबकुछ

23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 11 जून से 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *