![]()
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को वाराणसी आएंगे। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने के पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शिरकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव में पंकज चौधरी शाम 6 बजे शामिल होंगे।इसके पहले वो लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों से मिलेंगे और उन्हें वस्त्र वितरित करेंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शाम 4 बजे लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बच्चों से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे काशी विश्वनाथ पहुंचेंगे और दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन भी करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह इतिहास में दर्ज हो गया है। भाजपा की जिला और महानगर इकाई आज कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा करेंगे। जनजागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया काशी के सांसद ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है । भाजपा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन किया जाएगा। प्रसाद वितरित किया जाएगा। अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में फल, दवा, वस्त्र, साबुन सहित आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
Source link
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज आएंगे वाराणसी:PM के रिकार्ड पर विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव में होंगे शामिल