नगर निगम अयोध्या में 10 नामित पार्षद घोषित:क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखा गया है


नगर निगम अयोध्या में 10 नामित पार्षदों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पी. गुरूप्रसाद की ओर से आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार नगर निगम में विभिन्न क्षेत्रों से 10 लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है।
नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए नामित पार्षद बनाए जाते हैं। नामित पार्षदों को नगर निगम की बैठकों में भाग लेने और जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव देने का अधिकार होता है।
इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नामित पार्षदों के माध्यम से नगर निगम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होगी और शहर के विकास से जुड़े विषयों पर बेहतर सुझाव मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नामित पार्षद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।बताया कि घोषित नामित पार्षदों में जारी सूची के अनुसार सुशील कुमार मिश्र–सिविल लाइन, संजय निषाद–निषाद नगर रेतिया, लक्ष्मण वर्मा–हैबतपुर दशरथ कुंड, संजय कोरी–धर्मपुर सहादत, सुशील कुमार सिंह–सरस्वतीपुरम, रंजना सागर–राजघाट, आशुतोष पाण्डेय–दीनदयाल नगर वार्ड, ज्ञान केशरवानी–बेगमगंज मकबरा, सुनीता गुप्ता–बड़ी देवकाली तथा अनीता द्विवेदी–रामनगर रोड नाका शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी नामित पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को नगर निगम के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे और शहर के विकास कार्यों को गति देने में सहयोग करेंगे। घोषित नामित पार्षदों को पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *