![]()
बांदा शहर के अवंति नगर मोहल्ले में भाजपा नेता और सभासद पति रामप्रताप राजपूत पर हुए हमले को लेकर नगर पालिका के सभासदों में नाराजगी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और सभी सभासदों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु ने बताया कि दो दिन पहले रामप्रताप राजपूत अवंति नगर में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में सुलह कराने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई इस घटना को लेकर रामप्रताप राजपूत की पत्नी, जो वर्तमान में सभासद हैं, ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए आरोपियों के खिलाफ केवल मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी मुद्दे को लेकर नगर पालिका के सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच, गंभीर धाराओं में कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Source link
बांदा में सभासद पति पर हमला:पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए थे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग