हिमाचल में सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे टूरिस्ट:कल-परसों हीटवेव, 10 शहरों में 30॰C पार तापमान; 11 जून से बारिश के आसार


हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। राज्य में अगले 72 घंटे मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। देशभर से शिमला, मनाली, रोहतांग, कुफरी और नारकंडा पहुंच रहे टूरिस्ट इससे सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जरूर दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कल और परसों (9 व 10 जून) ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इससे दिन के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल होगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। 10 शहरों का पारा 30॰C पार बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। राज्य के 10 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक के साथ 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बिलासपुर का 39.5 डिग्री, कांगड़ा का 37 डिग्री, सुंदरनगर का 36.6 डिग्री और मंडी का तापमान 36.2 डिग्री पहुंच गया है। 11 जून को बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार- 11 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक पहाड़ों पर बारिश जारी रहेगी। 11 जून को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 12 व 13 जून को भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान वहीं 12 और 13 जून को भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और तूफान की गतिविधियां बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *