इटावा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:पुलिस लाइन तिराहे पर हादसा, नशे में धुत था चालक, गिरफ्तार


इटावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहे पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने से जोरदार हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क के बीच रखा भारी पत्थर करीब 10 फीट दूर जा गिरा और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया, जो नशे की हालत में पाया गया। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार मोतीझील की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार पुलिस लाइन तिराहे पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच रखे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर के लिए रखा भारी भरकम पत्थर अपनी जगह से उखड़कर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय सड़क खाली होने से टला बड़ा खतरा हादसे के समय यह राहत की बात रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। यदि उस समय कोई वाहन वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को देखा। नशे की हालत में मिला कार चालक घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक निवासी पक्का तालाब बताया। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में पाया गया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *