बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए डायवर्जन:8 से 10 जून तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, पुलिस की रहेगी निगरानी


बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए, 8 जून से 10 जून तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह यातायात व्यवस्था 8 जून की सुबह सात बजे से शुरू होकर 10 जून की शाम आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का अनुमान है कि भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जनपद पहुंचेंगे। मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के संचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बिल्सी मोड़, पटेल चौक, मझिया मोड़, केशव मंडी चौकी, बदायूं-बरेली बाईपास स्थित बीआरवी तिराहा और कुँवरगांव चौराहे को प्रमुख नियंत्रण बिंदु बनाया गया है। इन स्थानों से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि शहर को जाममुक्त रखा जा सके और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *