ललितपुर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण की रणनीति तय:चंडीपीठाधीश्वराचार्य चन्द्रेश्वर गिरी ने बताया, पूजन से मिलती है कामना पूर्ति


ललितपुर में श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर चन्द्रेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में हुई इस बैठक में सावन मास के दौरान सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर महाराज चन्द्रेश्वर गिरी ने कहा कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन अत्यंत फलदायी होता है। उन्होंने बताया कि श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर पिछले लगभग 16 वर्षों से निरंतर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। महाराज ने जोर देकर कहा कि भगवान शिव की आराधना और भक्ति से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए सभी भक्तों को श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका पूजन अवश्य करना चाहिए। बैठक में हरिशंकर साहू को सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन का मुख्य यजमान नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, विजय जैन कल्लू, संदीप तिवारी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, टिंकल हुड्डैत, अश्वनी पुरोहित, राजेश दुबे, शत्रुधन यादव, बाबा हीरानंदगिरी, विवेक जैन, राजवीर, दिनेश पाठक, सन्मति सर्राफ, रविन्द्र अलया, कल्पनीत सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अमित संज्ञा, रामशंकर लिटौरिया, मनीष दुबे, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, कल्पेश शाह, सुशील कुमार, राहुल साहू, शंातनु पुरोहित, अमित लखेरा, राकेश श्रीवास्त, रवि श्रीवास्तव, दिनेश संज्ञा, नवल किशोर सोनी, जगदीश नारायण कटोर, कपिल नामदेव, सोनू ताम्रकार, शिवम तिवारी, हर्ष चौबे, प्रदीप रिछारिया, कृष्णकांत सोनी, आलोक चतुर्वेदी, भगत सिंह राठौर, अमन त्रिपाठी, बंटी शर्मा, मनीष झां, दीपक यादव, चंचल राजा, यश गोस्वामी, मगनलाल सिरोठिया, महादेव श्रीवास्तव व गिरीश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बृजमोहन संज्ञान ने किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *