भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जालौन पहुंचे:छिरिया सलेमपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, संगठन को मजबूत बनाने की अपील की


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जालौन में पहली बार आगमन हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित छिरिया सलेमपुर टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *