भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर देहात पहुंचे:संगठनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा, वरिष्ठ RSS पदाधिकारी से मिले


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को कानपुर देहात के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। जिले में पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे रज्जन लाल मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। पंकज चौधरी के कानपुर देहात पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। रज्जन लाल मिश्रा के आवास पर हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, स्थानीय विधायक और सांसद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया। अपने दौरे के दौरान पंकज चौधरी भोगनीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भाजपा नेतृत्व का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *