हाथरस में कल से पुलिस भर्ती परीक्षा:10 जून तक पेपर, एग्जाम को लेकर व्यापक इंतजाम


हाथरस में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कल यानी 8 जून से शुरू होगी। यह परीक्षा 10 जून तक जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है और अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारी कर रहे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण… संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को आने न दिया जाए। सीसीटीवी कैमरों की दिशा और दशा की भी जांच की जा रही है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न हो। परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *