शिवपुरी जिले में शुक्रवार को एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है। 60 से अधिक टांके लगे हैं।
.
घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के एक गांव की शुक्रवार की है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र परिहार (22) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अजब सिंह परिहार और एक अन्य परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। अजब का बेटा धर्मेंद्र गांव की ही नाबालिग से एकतरफा प्रेम करने लगा। करीब 15 दिन पहले धर्मेंद्र ने नाबालिग को रास्ते में रोक लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और बढ़ गया।
इस मामले को लेकर गांव स्तर पर पंचायत भी हुई थी। पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। यह तय हुआ था कि धर्मेंद्र भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा।
ये 4 तस्वीरें देखिए…

नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला के बाद छत से लटकाया।

नाबालिग लड़की को छत से खींचते दिख रहा है आरोपी।

कुछ दूर तक नाबालिग को खींच लेता है आरोपी।

नाबालिग को छत से पटकने के बाद कूदकर भाग गया आरोपी।
घर में अकेली थी नाबालिग, बचने के लिए छत गई
बताया गया है कि शुक्रवार सुबह नाबालिग के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। नाबालिग घर में अकेली थी। धर्मेंद्र उसके घर पहुंच गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए नाबालिग छत पर चढ़ गई। आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया।
आरोप है कि धर्मेंद्र ने नाबालिग के गले में रस्सी का फंदा बांधा और उसे छत से लटका दिया। कुछ देर बाद फंदे सहित उसे नीचे पटक दिया और फरार हो गया।
घटना के बाद परिजन में भारी आक्रोश फैल गया। नाबालिग के ताऊ की बहू ने बताया कि उसने अपनी पूरी घटना देखी है। आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया और नाबालिग को बेरहमी से प्रताड़ित किया।

नाबालिग की गंभीर हालत होने के चलते उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
आक्रोशित परिजन ने किया चक्काजाम
घटना से नाराज नाबालिग के परिजन और ग्रामीणों ने खोड़-सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बंद रहा।
नायब तहसीलदार शुभम गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन से चर्चा कर उनकी मांगों का लिखित आवेदन लिया।
परिजन ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की कार्रवाई, आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना, मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।
नायब तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन जाम समाप्त करने के लिए राजी हुए।
रंजिश या एकतरफा प्यार, चर्चा का विषय बना मामला
घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। पीड़ित पक्ष इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहा है, जबकि गांव के कई ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र नाबालिग से एकतरफा प्यार करता है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने पिता-पुत्र को किया राउंडअप
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता अजब सिंह परिहार को राउंडअप कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल नाबालिग का उपचार ग्वालियर में जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें
………………………………
1. सागर के अस्तपाल में नर्स की हत्या

मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास आरोपी ने नर्स को गोली मार दी। गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
2. अस्पताल में छात्रा के मर्डर का VIDEO

नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने 12वीं की छात्रा संध्या चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वीडियो में आरोपी अभिषेक कोष्टी लड़की का गला काटता नजर आया था। साथ ही खुद का गला काटने की भी कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर…