![]()
वाराणसी नगर निगम लगातार काशी के पद्म अवार्डियों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दे रहा है। इसी क्रम में 30 करोड़ से पद्म अवार्डियों के मकान और रास्तों के सुंदरीकरण की योजना के बाद अब पद्म अवार्डियों और फ्रीडम फाइटर्स के सभी प्रकार के टैक्स में 50 प्रतिशत की विशेष छूट की घोषणा की है। इसके अलावा अब शहर की सेवा बस्तियों (मलिन बस्तियों) की सूरत बदलने के लिए भी 30 करोड़ का बजट पास किया है। निगम ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है। मिलेगी सीवर, वाटर और हाउस टैक्स में 50% की छूट नगर आयुक्त ने बताया – काशी की पहचान को और अधिक गौरवशाली बनाने केलिए हमने के पहल शुरू की है। निगम पद्म अवार्डियों के आवास तक जाने वाली सड़कों और गलियों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर निगम 30 करोड़ रुपये की लागत खर्च करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे न केवल इन क्षेत्रों का स्वरूप बदलेगा, बल्कि आने जाने में भी सुविधा मिलेगा। इसके अलावा निगम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहा है। आम लोगों को भी 15 प्रतिशत की छूट नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया – 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले सभी काशीवासियों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है । वही डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऑनलाइन टैक्स करने वाले भवन स्वामियों को दो प्रतिशत की अतिरिक्त यानी 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है । 7 मई से अब तक लाखों भवन स्वामियों को इस छूट का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने उन लोगों को आश्वस्त किया जिन्होंने 1 अप्रैल से 6 मई के बीच टैक्स जमा किया था, कि उनकी छूट की राशि को अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित (एडजस्ट) कर दिया जाएगा। सेवा बस्तियों का बदलगा स्वरुप हिमांशु नागपाल ने कहा – शहर के विकास को समावेशी बनाने के लिए निगम ने सेवा बस्तियों के पुनरुद्धार का भी बीड़ा उठाया है। शिवपुर स्थित कांशी राम आवास सहित शहर की सभी चिह्नितसेवा बस्तियों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इन बस्तियों के कायाकल्प के लिए भी 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। निगम का लक्ष्य सितंबर-अक्टूबर तक इन बस्तियों में बिजली, पक्की सड़क, व्यवस्थित नाली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को शत-प्रतिशत दुरुस्त करना है। साल के अंत तक तस्वीर बदली हुई नजर आएगी महापौर अशोक तिवारी ने कहा – पद्म अवार्डियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हम शहर के हर कोने को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेवा बस्तियों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों को बेहतर जीवन और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इस साल के अंत तक इन बस्तियों की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
Source link
पद्म अवार्डी-फ्रीडम फाइटर्स को नगर निगम की 50% की छूट:सभी प्रकार के टैक्स में लागू, बदलेगी मलीन बस्तियों की सूरत