- Hindi News
- National
- IMD Weather Rain Heatwave Monsoon Latest Live Update Delhi MP UP Rajasthan Gujarat Keralam
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला/देहरादून5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि मानसूनी हवाएं आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरलम में एंट्री कर सकती हैं। इसके लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं। केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है।
पहले मानसून के 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इस तय तारीख से 9 दिन लेट हो गया है। आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।
इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। इन राज्यों के कई जिलों में 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी कम नहीं हुई है। यहां तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है।

24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ओडिशा में चार दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में पार्किंग में गाड़ियों के ऊपर पेड़ गिरे।

एमपी में भोपाल के कई इलाकों में बुधवार रात करीब 8 बजे तेज बारिश हुई।

एमपी के श्योपुर में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
5 जून:
- राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।
6 जून:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।
राज्यों से मौसम की खबरें…
1. राजस्थान: 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; डूंगरपुर में ओले गिरे, बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी

नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से राज्य में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस सिस्टम के असर से उदयपुर में बरसात हुई। डूंगरपुर में ओले गिरे। हालांकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। गुरुवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

