Gorakhpur Policeman Phone Hack: Rs 1.39 Lakh Stolen

गोरखपुर में पुलिसकर्मी के साथ 1.39 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर जालसाजों ने फोन हैक कर यूपीआई के माध्यम से पैसे उड़ा दिए। पुलिसकर्मी के खाते से 3 बार में पैसे ट्रांजेक्शन किए गए हैं। पुलिसकर्मी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी ह

.

साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी गोपाल जय सिंह यातायात पुलिस में तैनात हैं। गोपाल जय सिंह ने बताया कि 7 मई 2026 को बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1.39 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसका ट्रांजेक्शन इस प्रकार किया गया है। 7 मई को तीन बार में 70 हजार, 20 हजार और 8 मई को 49 हजार 986 रुपये निकाले गए हैं।

इस तरह बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए। बैंक जाने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मैंने स्टेटमेंट निकलवाया। उन्होंने बताया कि यह पैसे मेरा फोन हैक करके निकाला गया है। इस वजह से मेरे मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज भी नहीं आया है।

साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक से भी आरोपियों के खाते का डिटेल निकलवाया जा रहा है।

पुलिसकर्मी ने बताया कि फोन हैक कर की गई जालसाजी

पुलिसकर्मी ने बताया कि फोन हैक कर की गई जालसाजी

फोन हैक करके होने वाली साइबर जलसाजी से बचने के लिए 7 जरूरी सलाह

1. लिंक और APK से दूरी – SMS, WhatsApp, Telegram पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें – “KYC अपडेट”, “बिजली बिल”, “पार्सल डिलीवरी” वाले मैसेज 99% फ्रॉड होते हैं – Play Store/App Store के अलावा कहीं से भी APK फाइल इंस्टॉल न करें

2. परमिशन पर नजर – कोई भी ऐप कैमरा, माइक, SMS, कॉन्टैक्ट की परमिशन मांगे तो सोचें: क्या इसे सच में जरूरत है? – Settings > Apps > Permissions में जाकर फालतू परमिशन बंद करें

3. OTP, PIN, UPI कभी शेयर नहीं – बैंक, पुलिस, कंपनी कोई भी फोन पर OTP/ATM PIN/CVV नहीं मांगता – “आपके अकाउंट में ₹5000 आ रहे हैं, OTP बताओ” = 100% फ्रॉड – स्क्रीन शेयरिंग ऐप AnyDesk, TeamViewer के लिए कोई कहे तो तुरंत कॉल काटें

4. पब्लिक WiFi और चार्जिंग – फ्री WiFi पर बैंकिंग/UPI न करें। VPN यूज़ करें या मोबाइल डेटा यूज़ करें – एयरपोर्ट/स्टेशन पर USB चार्जिंग पोर्ट से “Juice Jacking” होता है। अपना चार्जर लगाएं

5. फोन अपडेट रखें – Settings > System Update से फोन और सभी ऐप अपडेट रखें – पुराने Android वर्जन में हैक होना आसान होता है

6. हैक हो गया तो तुरंत ये करें – मोबाइल डेटा/Net बंद करें – बैंक को कॉल कर अकाउंट फ्रीज कराएं: 14440 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें – https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

7. 2-Step वेरिफिकेशन ऑन रखें – WhatsApp: Settings > Account > Two-step verification – Google: http://myaccount.google.com > Security > 2-Step Verification – UPI ऐप्स में App Lock/PIN जरूर लगाएं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *