Ahmedabad Police conduct massive crackdown against illigal bangladeshi

अहमदाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 131 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है।

मंगलवार (2 जून) देर रात चलाए गए एक बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच परिसर में रखा गया है।

पूरे शहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शहर के चंदोला इलाके में लगातार चलाए जा रहे अभियानों के चलते यहां बड़ी संख्या में रहने वाले अवैध निवासी एक ही जगह पर टिके रहने से बच रहे हैं। वे अब अपनी पहचान बदलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, कामगारों के आवासों और व्यावसायिक स्थानों में रह रहे हैं।

इसीलिए पूरे शहर में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को पकड़ने की कार्रवाई लंबी चलने वाली है।

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की 5 तस्वीरें…

दलालों के जरिए अपनी कमाई बांग्लादेश भेजते थे पूछताछ के दौरान कुछ बांग्लादेशियों ने कबूल किया है कि वे यहां कमाए गए पैसे बांग्लादेश में रहने वाले परिवार को कैश में ही भेजते है। इसके लिए वे दलालों का सहारा लेते थे। पहले पैसे कोलकाता भेजते थे और वहां से बांग्लादेश भेजते थे। यह भी पता चला है कि कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी बांग्लादेश पैसे भेजे जा रहे थे। पुलिस अब इन दलालों की तलाश में जुटी हुई है। सायबर क्राइम की टीमें भी इनके मोबाइल से मिले एप्लीकेशंस की जांच कर रही हैं। एक स्पा से लड़कियां खिड़कियों से कूदकर भाग निकलीं क्राइम ब्रांच जेसीपी शरद सिंघल ने बताया जब टीमें ओधव इलाके के क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स पहुंची, तो वहां के कुछ स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में पता चला कि कुछ स्पा सेंटरों में बांग्लादेशी लड़कियां काम कर रही थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा मैनेजर वहां से फरार हो गया और उसने स्पा सेंटर को बाहर से ताला लगा दिया।

अंदर फंसी लड़कियों को दरवाजा तोड़कर निकालने की कोशिश की जा रही थी,तभी कुछ लड़कियां स्पा की खिड़कियों से कूदकर फरार हो गईं। इन्हें भगाने के लिए नीचे खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने सीढ़ियां लगा दी थीं। इनमें से कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। इनकी मदद करने वालों की भी तलाश की जा रही है।

पिछले साल भी हुई थी अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले साल गुजरात पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम ने अवैध प्रवासियों और अवैध बस्तियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। विशेष रूप से चंडोला झील क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई थी। इस दौरान अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 600 से ज्यादा के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

——————

अवैध बांग्लादेशियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

16 बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया:अहमदाबाद से हिरासत में लिए गए थे 52 नागरिक, महिलाओं से करवाई जा रही थी वेश्यावृत्ति

कुछ समय पहले अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा चलाए गए एक अभियान में 50 बांग्लादेशी नागरिकों और दो नाबालिगों सहित कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया था। ये सभी लोग भारतीय पहचान पत्रों के साथ यहां रह रहे थे। इतना ही नहीं, महिलाओं वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.