अमेरिका बोला- ईरान के पास अब कोई नौसेना नहीं:वो समुद्र की गहराई में पड़ी है; ईरान का कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई को सफल बताया है। उन्होंने यह दावा किया कि ईरान की नौसैनिक क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, “आज ईरान की नौसेना जैसी कोई चीज नहीं बची है। वह समुद्र की गहराइयों में पड़ी है।” अमेरिकी सांसदों से बातचीत के दौरान रूबियो ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने अपने मिलिट्री टारगेट हासिल किए हैं और इससे ईरान के डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए है। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में कहा कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों की ओर कई मिसाइलें दागीं। हालांकि, सभी हमले फेल हो गए। कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो टारगेट से चूक गईं या रास्ते में ही नष्ट कर दी गईं। बहरीन पर दागी गई 3 मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के केश्म आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया था। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *