सोन नदी में दो किशोर डूबे:सोनभद्र के हर्रा गांव में नहाने गए थे, गोताखोर तलाश में जुटे


सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र स्थित हर्रा गांव में मंगलवार को सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक का माहौल है। हर्रा गांव निवासी पवन कुमार (14) पुत्र मुखलाल निषाद और कृष्णा निषाद (13) पुत्र अरविंद निषाद मंगलवार को सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। ये दोनों आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओबरा के एसडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हैं और उनके सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि दोनों किशोरों की खोज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से परिजनों का दुख गहरा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *