महोबा में हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक:भीषण आग लगी, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान


महोबा के कबरई क्षेत्र में कानपुर बाईपास पर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक-ट्राला में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। जलते ट्रक का वीडियो भी सामने आया है। बिहार नंबर का ट्रक-ट्राला (BR 28GB 1159) कानपुर बाईपास पर बांदा रोड बैरियर के पास सड़क पर जा रहा था। चालक का नियंत्रण खोने के बाद ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। तार से टकराते ही ट्रक में चिंगारी के साथ आग लग गई, जो देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया और ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। हादसा होते देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग भड़कते ही ड्राइवर और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *