![]()
झांसी में 12वीं क्लास के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर से बिना बताए रिश्ते की चाची और दोस्त के साथ निकला था। रास्ते में अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है। फोन लगाया तो पता चला एक्सीडेंट हो गया मृतक का नाम साहिल कुमार (18) पुत्र दिलीप कुमार अहिरवार था। वह एरच थाना क्षेत्र के झबरा गांव का रहने वाला था। मृतक के मामा तुलसीदास ने बताया- मेरा भांजा साहिल 11वीं पास करके 12वीं कक्षा में आया था। वह एरच के गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सोमवार को वह घर से बिना बताए निकला था। काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो फोन लगाया। तब किसी एंबुलेंस वाले ने कॉल उठाया और बताया कि एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर हम लोग झांसी आए। यहां पर साहिल की मौत हो चुकी थी। रिश्ते की चाची और दोस्त भी साथ थे मामा तुलसीदास ने आगे बताया- हम लोगों को पता चला कि साहिल परिवार की चाची रूबी (22), उसके एक साल के बेटे और दोस्त के साथ किसी काम से झांसी आ रहा था। तीनों बाइक से थे। जब चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुवां से बरल के बीच अंबेडकर पार्क के पास पहुंचे तो एक्सीडेंट हो गया। साहिल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। दो भाई और एक बहन में साहिल सबसे छोटा था। बड़ी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। जबकि भाई सचिन अविवाहित है। साहिल के पिता दिलीप कुमार अहिरवार की लगभग 6 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति के बाद बेटे साहिल की मौत की खबर सुनकर मां भावना देवी बेहोश हो गई। जांच कर रहे हैं चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Source link
झांसी में एक्सीडेंट में 12वीं के छात्र की मौत:गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, चाची-दोस्त घायल, घर से बिना बताए निकला था