नवाबगंज में कोचिंग संचालक का खून से लथपथ मिला शव:IPL का फाइनल मैच देखने की बात कहकर रुके थे, सुबह स्टूडेंट ने देखा शव


नबावगंज में कोचिंग के अंदर संचालक का रक्तरंजित शव पाया गया। परिजनों से आईपीएल का फाइनल मैच देखने की बात कहकर वह कोचिंग में रुके थे। सुबह छात्र कोचिंग में पहुंचे तो कोचिंग संचालक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। छात्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची तो कोचिंग संचालक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। जिसके बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। 10 साल से लिए थे कोचिंग इंस्टीट्यूट की फ्रेंचाइजी यशोदा नगर के ब्लॉक निवासी 47 वर्षीय प्रकाश चंद्र गुप्ता डाटा एक्सपर्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट की 10 साल से फ्रेंचाइजी लिए थे। रविवार शाम को उन्होंने घर में फोन कर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल मैच देखने की बात कहकर नवाबगंज, विष्णुपुरी स्थित कोचिंग सेंटर में रुकने की बात कही थी। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। सुबह करीब 9 बजे छात्र कोचिंग पहुंचे तो उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। शव पड़ा देख घबराए छात्रों ने घटना की जानकारी डॉयल–112 पर दी। घटना की जानकारी पर नवाबगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल में कोचिंग संचालक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। आंख के ऊपर मिले चोट के निशान डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान था, मुंह से खून बह रहा था। कोचिंग संचालक डायबिटीज के मरीज थे और शराब के लती थे। उनका कई साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। मृतक के पास से पर्स और घड़ी बरामद हुई है, पर्स में 15 हजार कैश मिला है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा, घटना के खुलासे के लिए एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *