![]()
बरेली में हिंदी फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। रविवार को फीनिक्स मॉल स्थित INOX PVR Cinemas में हुए इस कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं ने दर्शकों से सीधा संवाद किया। यह आयोजन छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े पर्दे पर पहचान दिलाने की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम था। कार्यक्रम में बरेली के मेयर उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सोनल गौतम भी मौजूद थीं। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के कलाकार जतिन सरना और मधुरिमा रॉय, निर्देशक विकास अरोड़ा तथा निर्माता पूजा अरोड़ा ने मीडिया और दर्शकों से बातचीत की। उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। बरेली से संबंध रखने वाले निर्देशक विकास अरोड़ा ने अपने शहर में फिल्म की स्क्रीनिंग को एक भावनात्मक पल बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में आज के दौर के रिश्तों और मानवीय भावनाओं को यथार्थवादी तरीके से दर्शाने का प्रयास किया गया है, ताकि दर्शक कहानी से जुड़ाव महसूस कर सकें। मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बरेली जैसे शहरों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना शहर के लिए गौरव की बात है। मेयर ने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से शहर की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होने पर जोर दिया। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कीं।
Source link
बरेली में फिल्म 'ना जाने कौन आ गया' की स्पेशल-स्क्रीनिंग:कलाकारों और दर्शकों ने किया सीधा संवाद