![]()
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित शाकंभरी देवी सिद्धपीठ दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस लाइन में देर रात अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में तैनात राजपत्रित अधिकारियों, जोनल और सेक्टर अधिकारियों, थाना प्रभारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास फोकस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और संचार व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी एसएसपी अभिनंदन ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को तय सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
Source link
सहारनपुर में सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट:डीएम ने पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक की, तैयारियों की जानकारी ली