ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे:अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे


कोलकाता में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की एक अहम बैठक टाल दी गई। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 80 में से करीब 60 विधायक नहीं पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ करीब 20 विधायक ही बैठक स्थल पर पहुंचे थे। बैठक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी। कम उपस्थिति के चलते इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी ने मौजूद नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने विधायकों की गैरहाजिरी के पीछे शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले के बाद बने हालात को वजह बताया।
घोष बोले- 1 जून के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों में जुट नेता-कार्यकर्ता कुनाल घोष ने कहा- बैठक पहले से तय थी, लेकिन अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हमलों के विरोध में सभी विधायक और पार्टी कार्यकर्ता 1 जून को पूरे राज्य में होने वाले विरोध कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। जो विधायक बैठक में नहीं आ सके, उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही दी थी। बैठक कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया था। इसी के चलते विधायक दल ने बैठक स्थगित की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई हो रही है और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। घोष ने कहा कि 1 जून को राज्य के ग्रामीण इलाकों में ब्लॉक स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विरोध रैलियां निकाली जाएंगी। BJP के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान चुनाव बाद हिंसा और राजनीतिक उत्पीड़न बढ़ा है। 2 जून को ममता का धरना कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर एक दिन का सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे कथित अमानवीय हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ होगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *