![]()
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यकर्ताओं ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, सामाजिक न्याय, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने इस अवसर पर कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सेवा, न्यायप्रियता और जनकल्याण के संदेश को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी का संचालन प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, प्रदेश सचिव डॉ. लाखन पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, नेन सिंह पाल, सुनील पाल, चंद्रपाल सिंह, चौ. दिनेश सिंह, अनुज मलिक, सत्यपाल सिंह, पंकज विश्नोई एडवोकेट, प्रभा चौधरी, संजय पाल, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. कुंतेश सैनी, मदन लाल सैनी, महमूद कस्सार, दिलशाद अंसारी, मनोज राजपूत, हेमंत कुमार जाटव, कमलेश भुईयार, राधा सैनी, नमन प्रधान, प्रमोद प्रधान, कृपारानी प्रजापति, कावेंद्र तोमर, मंशा राम सैनी, सिराज जैदी, आकिब राणा, सुहेब भूरा, सुरेंद्र वाल्मीकि, देवानंद भुईयार, वक्कार राईन, नवनीत देवल, जॉनी चौधरी, आदेश कुमारी, विनय और रूपमती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
बिजनौर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई:सपा कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए