ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में नवविवाहिता की मौत, ननद घायल:उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, मंदिर दर्शन जा रहे थे दंपति


उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नौशहरा कट के पास देर रात करीब 2 बजे ट्रैक्टर – बाइक की टक्कर एक नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी किशोरी ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही ननद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे पुलिस के अनुसार, एक दंपति अपनी किशोर ननद के साथ बाइक से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नौशहरा कट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। नवविवाहिता ने तोड़ा दम हादसे में नवविवाहिता को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार किशोरी ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन महीने पहले हुई थी शादी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *