![]()
ललितपुर के झांसी मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के निकट टाइल्स व्यापारी आकाश गुप्ता के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब दस बजे कोतवाली सदर अंतर्गत सेकेंड ताल में हुई। आग लगने से गोदाम में रखे टाइल्स, सैनिटरी सामान, प्लास्टिक की पानी की टंकियां और पाइप जल गए। आग इतनी भीषण थी कि एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग कर गोदाम की दीवार तोड़ी गई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रही हैं।
Source link
ललितपुर में टाइल्स गोदाम में आग लगी:एक घंटे से उठ रहीं लपटें, जेसीबी से दीवार तोड़कर बुझाने का प्रयास