![]()
सीतापुर के एक प्रेमी जोड़े को शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज करने के प्रयास के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे कचहरी पहुंचे इस जोड़े में महिला विवाहित है और दूसरे समुदाय के युवक के साथ आई थी। जानकारी के अनुसार, महिला हिंदू समुदाय से है और उसकी उम्र करीब 28 साल है, जबकि युवक मुस्लिम समुदाय का है और उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। युवक एक ट्रक चालक है। महिला अपने पति को छोड़कर इस युवक के साथ आई थी। दोनों के परिवारों को घटना की सूचना दी गई दोनों सीतापुर जिले के निवासी हैं और परिवार की बंदिशों के चलते उन्होंने शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था। कचहरी में जब उन्होंने वकील को अपने दस्तावेज दिखाए, तो उनके अलग-अलग समुदाय से होने की बात सामने आई। यह खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को पूछताछ के लिए सदर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथ कुछ जेवर भी लाई थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला और युवक के परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके शाहजहांपुर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कोर्ट मैरिज करते समय प्रेमी जोड़े हिरासत में:सीतापुर से शाहजहांपुर शादी करने पहुंचे थे, महिला शादीशुदा है