बागपत में शराब की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की पहचान, अन्य की तलाश जारी


बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजरा रोड स्थित शराब के ठेके में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना चार दिन पहले हुई थी और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात स्कॉर्पियो कार में सवार चार लोग ठेके के बाहर पहुंचे। उन्होंने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां रखी शराब की पेटियां तथा नगदी गाड़ी में भरकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। दुकान मालिक अतुल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने गाजियाबाद जनपद के मंडोला गांव निवासी सौरभ पुत्र राजू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 4 शराब की बोतलें, 11 खाली केन बीयर और एक बीयर की पेटी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *